भीषण धमाके से कांपा किश्तवाड़: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई तबाही, लोग घर छोड़कर भागे; 6 घायल - Today latest news

Today latest news

Latest news in hindi, breaking news and live updatesपढ़ें देश और दुनिया की ताज़ातरीन ख़बरRead latest Politics & Current Affairs in India & around the World at Times Now! Videos & Photos. English News. Hindi News

Breaking

home top ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 27 अगस्त 2025

भीषण धमाके से कांपा किश्तवाड़: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई तबाही, लोग घर छोड़कर भागे; 6 घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के अस्तान मोहल्ला में बुधवार को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया. घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर में अचानक आग लगी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं. इसी बीच जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. धमाके के बाद मलबा उड़कर इधर-उधर बिखर गया और आग और भी फैल गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटों ने पूरे मकान को घेर लिया और काले धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा. धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार जारी है. अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Xh8VjwT

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages